बीएससी फर्स्ट ईयर अकार्बनिक रसायन विज्ञान प्रश्न की इस सूची में उन सभी सम्भावित प्रश्नों को समल्लित किया गया है जो आपके लिए आवश्यक हैं, जैसा की आप जानते हैं की BSC 1st year में आप छात्रों को कुछ विषय समझने में परेशानियों का सामना करना पड़ता है और अगर सही तरीके से दिशा निर्देश न मिले तो परेशानियाँ और भी बढ़ जाती हैं | जैसा की आपको पता है की inorganic chemistry यानी अकार्बनिक रसायन विज्ञान अपने आप में एक जटिल विषय है और बहुत कम ही विद्यार्थियों का कांसेप्ट क्लियर होता है इस विषय में |
आपको बता दें की किसी भी विषय का सबसे महत्वपूर्ण प्रश्न न खोज कर, हमें विषय को समझने का प्रयास करना चाहिए | अगर वो एक बार में समझ में न आये तो बार बार उसे पढना चाहिए | अगर फिर भी कोई समस्या आ रही हो तो अपने शिक्षक से एक बार संपर्क कर अपनी विषय सम्बन्धी समस्या का निवारण आवश्य कर लेना चाहिए |
इसका कारण है की अगर किसी प्रश्न के उत्तर को समझने का प्रयास छोड़ दिया जाये तो आगे आने वाले समय में वो बार बार आपके मस्तिष्क को केन्द्रित न होने के लिए काम करती रहेंगी, जिससे आप आने वाले दुसरे चैप्टर को सही ढंग से समझ नहीं पाएंगे |
जैसा की सर्विदित है की बीएससी प्रथम वर्ष की परीक्षा सभी राज्यों की अलग अलग यूनिवर्सिटी के निर्धारित तारीख को होती है | इस लिए कई राज्य ऐसे होंगे जहाँ आने वाले समय में BSC 1st year की परीक्षा होने वाली होगी | इसलिए वहाँ के विद्यार्थियों के लिए inorganic chemistry के important questions का एक संकलन यहाँ देने का प्रयास किया गया है | ये बीएससी फर्स्ट ईयर मॉडल प्रश्न Hindi में आपके समक्ष प्रेषित की जाएगी |
बीएससी फर्स्ट ईयर महत्वपूर्ण प्रश्न | BSC 1st Year Expected Questions
आज आपके सामने अकार्बनिक रसायन विज्ञान प्रश्न हिंदी में रखा जा रहा है, आशा है ये आपके काम आयेंगे | इस प्रश्नों के उत्तर आप तलाशने की कोशिश करें और अपने पाठ्य पुस्तक का सहारा ले कर इन्हें कॉपी पर लिख ले | उसके बाद इन महत्वपूर्ण प्रश्न का उत्तर लिखकर 2022 की बीएससी प्रथम वर्ष परीक्षा के लिए तैयार कर ले | तैयार प्रश्नों के उत्तर को पढने के साथ ही लिखने का भी प्रयास करें, जिससे वो आपको कंठाग्र हो सके|
BSC 1st year Chemistry Most Important Question 2022 | बीएससी प्रथम वर्ष रसायन विज्ञान प्रश्न 2022
. त्रिज्या अनुपात क्या है? आयनों की समन्वय संख्या व अणुओं की आकृति से ये किस प्रकार सम्बंधित है?
. फायान्स के नियम को लिखिये |
. लीथियम धातु के उदहारण के साथ बन्ध सिद्धांत को समझाये |
. वी.एस.ई,पी.आर सिद्धांत क्या है इसके सभी नियमों को लिखिये
. अणुकक्षक का सिद्धांत क्या है? उसके आधार पर बतायें की o2 और NO अणु अनुचुम्बकीय है जबकि N2 और NO+ अणु प्रतिचुम्बकीय है
. अणुकक्षक कितने प्रकार के होते हैं?
. इलेक्ट्रान पाऊली और हुन्ड के नियमों को समझायें
. S-ब्लॉक और P-ब्लॉक के तत्वों के सभी गुणों को विस्तार से समझाएं
. जालक ऊर्जा क्या है समझायें
. XeF2 और XeF4 को बनाने की विधियाँ और गुणों को समझायें
. अक्रिय युग्म प्रभाव (Inert Pair Effect) किसे कहते है?
. समझाइए - क्यों ग्रिगनार्ड अभिकर्मक (Grignard reagent) का विरंचन निर्जलीय अवस्थाओं में करना चाहिए ?
. ग्रिगनार्ड अभिकर्मक क्या है? और ग्रिगनार्ड अभिकर्मक से एसिटिक अम्ल कैसे प्राप्त करेंगे?
. फुलेरेन (Fullerene) पर संक्षिप्त टिपण्णी लिखे और बतायें की फुलेरेन में कितने कार्बन होते हैं| इसमें कौन सा संस्करण पाया जाता है? ये भी बतायें की इसकी खोज किसने की थी |
. समूह विस्थापन नियम क्या है या वर्ग विस्थापन नियम क्या है?
. रेडियोएक्टिव विघटन और नाभिकीय विघटन में अंतर को समझायें
. समस्थानिक , समभारिक और समन्यूट्रॉनिक क्या है विस्तर से समझायें
. क्यों उत्कृष्ट गैसों के क्वथनांक और गलनांक कम होते हैं
. आयनिक यौगिकों की विलेयता को प्रभावित करने वाले कारक कौन-कौन से हैं विस्तार से बतायें
. क्यों XeOF4 की आकृति वर्गाकार पिरेमिडिय होती है
. निम्न पदों को समझायें - समस्थानिक, समभारिक और समन्यूट्रौनिक
. वान्डरवाल बल किसे कहते हैं बतायें
. इनकी व्याख्या करें - प्राकृतिक और कृत्रिम रडियोएक्टिवता
. VSEPR सिद्धांत की थ्योरी को समझायें
. आण्विक या अणु कक्षक सिद्धांत को समझायें (molecular orbital theory)
. डाइबोरेन की संरचना खींचे और बतायें की ये निम्न के साथ किस प्रकार क्रिया करती हैं - अमोनिया, क्लोरिन, सोडियम
. आप समझायें फ्रेंकल और शाटकी की त्रुटियों को विस्तार से
. क्वांटम नंबर को विस्तार से समझायें, चार क्वांटम नंबर के महत्व को भी बतायें
. हेइसेंबर्ग के सिद्धांत को विस्तार से समझायें
. इलेक्ट्रान के वेव नेचर को बतायें
. श्रोडिंगर समीकरण (Schrodinger Wave Equation) क्या है और इसका महत्व क्या है बतायें
. आफबाऊ सिद्धान्त (Aufbau principle) को बतायें
. हुण्ड का अधिकतम बहुलता नियम (Hund's rule of maximum multiplicity) क्या है समझायें
. प्रभावी परमाणु चार्ज (Effective nuclear charge) क्या है समझायें
. स्क्रीनिंग प्रभाव की परिभाषा बतायें
. आयनन ऊर्जा (Ionization energy) क्या है और ये किन कारणों पर आधारित होता है
. इन पर टिपण्णी लिखें - इलेक्ट्रान बन्धुता (Electron affinity), विद्युत्-ऋणात्मकता (Electronegativity)
ज़ीमन प्रभाव (Zeeman effect) क्या है
. फ़्लोरिन ऋणविधुती तत्व क्यों हैं? ये भी बतायें की फ़्लोरिन की इलेक्ट्रान बंधुता क्लोरिन से कम क्यों होती है?
. Pcl5 बनता है जबकि Ncl5 नहीं बताये क्यों? साथ ही ये भी बतायें की BF3 एकतलीये अणु है क्यों?
. क्यों NF3 पिरामीडल होता है जबकि BF3 त्रिकोण और समतलीय? विस्तार से बतायें |
. सिग्मा और पाई बांड में क्या अंतर है?
. H2S गैस है परंतु जल द्रव, ऐसा क्यों?
इन प्रश्नों को दिमाग में अच्छी तरह से बैठा ले और लिखकर याद करने की कोशिश करें, जब इस प्रश्नों के उत्तर आप तैयार कर लें तो उन्हें बार बार कॉपी पर लिखकर अभ्यास करें | इस प्रश्नों के जबाब जब आप तैयार कर लेंगे तो आपका भी आत्म विश्वास बढ़ जायेगा |
0 Comments